
बांगरमऊ,उन्नाव : गंज मुरादाबाद क्षेत्र के अलग-अलग दो ग्रामों पर प्रदर्शन कर रहे किसान यूनियन कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार व क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर समझाया बुझाया,किसानों ने 2 सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
ग्राम लहरापुर में किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष रामसनेही यादव के नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा किसान नारेबाजी करके सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे इस मौके पर सुशील दीक्षित,रूप नारायण, रामकिशोर आदि किसान नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे,वहीं दूसरी ओर इसी क्षेत्र के ग्राम हरईपुर में किसान यूनियन के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेश्वर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया और केंद्र सरकार के विरुद्ध विरोध प्रकट किया मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी को यहां पर भी केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानून वापस लिए जाने से संबंधित एक ज्ञापन दिया गया,इस मौके पर नीरज पटेल,राम आसरे,रामबाबू आदि किसान मौजूद रहे।