diwali horizontal

ओवरलोड ट्रकों को उपजिलाधिकारी ने किया सीज

0 175

 

बांगरमऊ,उन्नाव  : उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार राय की संयुक्त टीम ने भ्रमण के दौरान ग्राम सुल्तानपुर स्थित एक ढाबे पर खड़े 9 ट्रकों की सघन जांच की, इस दौरान यह सभी ट्रक ओवरलोड पाए गए इन ट्रकों के चालकों में से तीन चालक भागने में सफल रहे जबकि सभी 9 ट्रकों को उप जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने सीज कर दिया तथा मौके पर मौजूद 6 चालकों को भी हिरासत में ले लिया

यह सभी ट्रक हरदोई की तरफ जाने के लिए खड़े थे ट्रकों को सीज किए जाने की खबर फैलते ही ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया और काफी देर तक ट्रकों का आवागमन ठप रहा,सीज ट्रकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित एक ढाबे पर ओवरलोड खड़े ट्रक हरदोई की ओर जा रहे हैं जिन्हें चेक करने पर सभी ट्रक ओवरलोड पाए गए जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.