diwali horizontal

सपाईयों ने निकाली साइकिल रैली, मसौली पुलिस ने रोका

0 228

मसौली बाराबंकी :  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गुरुवार को कस्बा मसौली में सपाइयों द्वारा साइकिल रैली निकलने जा रहे थे। जिन्हें मसौली पुलिस ने रोक लिया और ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात किदवई एवं ब्लाक अध्यक्ष पिन्कू सैनी, अखिलेश यादव सहित एक दर्जन से अधिक सपाइयों को अखिलेश यादव के घर पर नजर बन्द किया।

सपा पार्टी के ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात किदवई, ब्लाक अध्यक्ष पिन्कू सैनी, अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार के विरोध में गुरुवार को कस्बा मसौली किसानों के प्रति हो रहे उत्पीड़न के विरोध साइकिल रैली निकल की तैयारी के दौरान मसौली थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात किदवई,ब्लाक अध्यक्ष पिन्कू सैनी,क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश यादव,अजमी किदवई, श्रवण यादव, गुड्डू यादव,उमेश वर्मा,रिन्कू वर्मा, दिनेश यादव, रामसजीवन गौतम,लाल जी गौतम, जगजीवन गौतम, आजाद रावत सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओ को पुलिस ने रोक कर अखिलेश यादव के घर पर नजर बन्द किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.