diwali horizontal

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ मिशन रोजगार अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में की बैठक

0 236

उन्नाव :  जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में मिशन रोजगार अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में अवगत कराया गया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 05 दिसंबर 2020 में मिशन रोजगार अभियान का शुभारंभ किया गया।

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वारा मिशन रोजगार को सफल बनाने हेत शुक्रवार को जनपद के समस्त विभागों की बैठक कर रोजगार स्वरोजगार कौशल प्रशिक्षण अप्रेंटिसशिप आदि के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किए गए साथ ही संबंधित विभागों को अपने यहां संचालित रोजगार परक योजना के संबंध में रोजगार हेल्पडेस्क, डेटाबेस एवं कार्यालय योजना तैयार कराने के भी निर्देश प्रदान किए गए,बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेश कुमार प्रजापति, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,उप कृषि निदेशक डॉ नन्द किशोर सहित समस्त विभागों के अधिकारीध्कर्मचारी, समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.