diwali horizontal

रायपुर बदला मौसम का मिजाज, कई स्थानों पर हल्की बारिश कहीं कहीं धान खऱीदी प्रभावित

0 187

 

रायपुर : प्रदेश में मौसम का मिजाज पिछले दो-तीन दिनों से बदला हुआ। जिसके असर से तापमान में गिरावट हुई है। वहीं आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश के चलते धान खरीदी प्रभावित हुआ है। दूसरी ओर सैकड़ों क्विंटल धान के खराब होने की संभावना बढ़ गई है।
राजधानी रायपुर समेत आसपास के जिलों में सोमवार शाम को बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। वहीं आज भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। इधर उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर सहित अन्य इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है।

पत्थलगांव में बारिश के चलते धान खरीदी प्रभावित हुआ है। वहीं खुले में सैकड़ों क्विंटल धान की उपज रखी है। वहीं बारिश में बचाव के कोई उपाए नहीं किए गए। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बदली और बारिश की संभावना जताई थी। वहीं अब बारिश हल्की बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं बारिश के थमने और बादल छंटने के साथ एक दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत में उत्तर पश्चिम से हवा तथा दक्षिण पूर्व से आने वाली हवा की मिलन का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं तथा एक दो जगह बहुत हल्की बारिश हुई है। इसके प्रभाव से आज प्रदेश के मध्य और उत्तर क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.