diwali horizontal

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज

0 191

अमेठी : थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के कस्बा इन्हौना की एक नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म किये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।इन्हौना चैकी प्रभारी द्वारा पीड़िता को लगातार टरकाया जा रहा था लेकिन पीड़िता ने अपनी मां के साथ जब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी तो पुलिस हरकत में आयी।पुलिस अधीक्षक की फटकार के बाद स्थानीय पुलिस ने घटना के बीस दिन बाद मदरसा के शिक्षक व प्रबंधक समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नही कर सकी है।

क्षेत्र के कस्बा इन्हौना के मोहल्ला चैधराना स्थित एक मदरसा के शिक्षक व प्रबंधक समेत दो अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक महिला द्वारा स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगायी गयी थी लेकिन अपराध को छिपाने में माहिर चैकी प्रभारी इस मामले को हजम करने की फिराक में लग गये और मुकदमा दर्ज करने के बजाय मामले को रफादफा करने में जुट गये।पीड़िता अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।पुलिस अधीक्षक ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने का निर्देश दिया है।पुलिस ने मदरसा के प्रबंधक महफूज आलम पुत्र बुल्ले कुरैशी निवासी मोहल्ला झलिया मजरे इन्हौना व शिक्षक कलीम पुत्र रसीद कारी निवासी ग्राम पिचूरी मजरे चैबिसी थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये टीमें गठित की गई है पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.