diwali horizontal

हुसैनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता फर्जी IAS गिरफ्तार

0 170
पढ़े लिखे बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करता था लाखों की ठगी
लखनऊ : हुसैनगंज पुलिस ने हुसैनगंज के मेरा मन होटल के पास से 43 वर्षीय एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो अपने आपको आईएएस अधिकारी बताकर बेरोजगार लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था। शनिवार को बलरामपुर गोंडा के रहने वाले पंकज तिवारी की तहरीर पर इंदिरा नगर लखनऊ के रहने वाले शातिर जालसाज पंकज मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हुसैनगंज पुलिस ने जालसाज पंकज मिश्रा को मेरा मन होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हुसैनगंज ने बताया कि जालसाज पंकज मिश्रा अपने आप को आईएएस अधिकारी बताता था और इसने राघवापुर बलरामपुर गोंडा के रहने वाले पंकज तिवारी को फार्मेसिस्ट की नौकरी दिलाने के नाम पर एक महीना पहले उनसे साढे 3 लाख रुपए लिए थे ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया फर्जी आईएएस अधिकारी पंकज मिश्रा साल 2012 में गोमती नगर थाने से भी जालसाजी के मामले में जेल गया था उन्होंने बताया कि इसके पास से तमाम फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं । पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए फर्जी आईएस जालसाज पंकज मिश्रा ने बताया कि फायरमैन और वार्डन की परीक्षा के नाम पर जालसाज द्वारा भोले भाले बेरोजगार लोगों से ठगी करने की तैयारी थी ।
इस्पेक्टर हुसैनगंज के अनुसार जालसाज पंकज मिश्रा द्वारा शनिवार को एक व्यक्ति से नौकरी के नाम पर मोटी रकम लेने की तैयारी थी लेकिन जालसाज को पंकज तिवारी की तहरीर पर दर्ज के किए गए मुकदमे के बाद मेरा मन होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जालसाज पंकज मिश्रा जैसे तमाम लोग पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं इंस्ट्रक्टर के अनुसार अपने आप को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले पंकज मिश्रा द्वारा अब तक तमाम लोगों से ठगी किए जाने की बात पता चली है पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.