diwali horizontal

आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ ने किया संगठन विस्तार, नियुक्ति किये दो उपाध्यक्ष

0 158

 

*व्यापारी वर्ग की आवाज़ बनेगी “आप”: वैभव माहेश्वरी, मुख्य प्रवक्ता आप (उत्तर प्रदेश)*

*आज किसना सड़क पर है व्यापरी तो पहले ही गलत GST और नोटबांडी के चलते सड़क पर आ गया है: मनीष वर्मा, अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ, आप (उत्तर प्रदेश)*

लखनऊ :  विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना संगठन का विस्तार एवं संगठन को मजबूत करने में जुटी है| पार्टी ने पार्टी में नए लोगों को जोड़ने के साथ साथ पार्टी में मौजूद लोगों को अहम ज़िम्मेदारिया सौंपी जा रही है| इस क्रम में पार्टी ने अपने व्यापार प्रकोष्ठ को और मजबूत करते हुए दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है| प्रदेश कार्यालय में मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी और व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष वर्मा की मौजूदगी में व्यापार प्रकोष्ठ में “एक आवाज़ एक मिशन” के संस्थापक राकेश तिवारी को लखनऊ मण्डल से मण्डल अध्यक्ष, राज रावत को सरोजनी नगर विधानसभा अध्यक्ष और सहारनपुर मण्डल से अक्षय जैन को उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष घोषित किया गया है| इस मौके पर पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कि जीएसटी और नोटबन्दी के बाद से व्यापारियों के कारोबार चौपट हो चुके हैं, किसान सड़क पर आज आया है व्यापारी तो गलत GST

और नोटेबंदी के चलते पहले से ही सड़क पर है|

वही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने कहा कि आज किसान,जवान,आम आदमी, छात्र सभी परेशान है, छात्रों को रोज़गार नही मिल रहा, किसान कृषि बिल के लिए सड़क पर हैं, देश और प्रदेश दोनों बुरी परिस्थितियों से गुज़र रहे हैं, आम आदमी पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो सरकार की गलत नीतियों का खमियाज़ा भुगत रहा है| पार्टी व्यपारी वर्ग की आवाज़ बनेगी|

Leave A Reply

Your email address will not be published.