diwali horizontal

इस वर्ष यूपी के स्कूलों में नहीं मिलेगा शीतकालीन अवकाश, विभाग ने किया स्पष्ट

0 153

शीतकालीन अवकाश को लेकर फैले हुए भरम को दूर करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 2021-22 के शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है

लखनऊ : यूपी के प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को इस सत्र से शीतकालीन अवकाश नहीं मिलेगा। शीतकालीन अवकाश को लेकर फैले हुए भरम को दूर करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 2021-22 के शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है। शासनादेश ने जारी किए गए आदेश में साफ कह दिया है कि शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश सत्र 2021- 22 से दिया जाएगा। इस संबंध में 14 अगस्त 2020 को अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने एक आदेश भी जारी कर रखा है रेणुका कुमार ने टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर शैक्षणिक कार्यों के लिए समय अवधि एवं कार्य निर्धारण की बात लिखी थी

इसमें उन्होंने आदेश में 2021-22 से शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के बारे में स्पष्ट किया है। शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक रहेगी और ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 15 जून 2021 तक रहेगी, अवकाश समाप्त होने के बाद 16 जून से नया सत्र शुरू होगा बीएसए लखनऊ दिनेश कुमार ने बताया कि जारी आदेश 2021-22 के लिए है। वही कुछ जगह इसी सत्र से शीत कालीन अवकाश होने की भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है लेकिन यह सही नहीं है। इस सत्र में स्कूलों में शीत कालीन अवकाश नहीं होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.