diwali horizontal

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, नीलमथा इकाई का हुआ गठन

0 415

 

अमित अवस्थी चेयरमैन विकास धानुक अध्यक्ष अंजनी मिश्रा महामंत्री दिनेश पांडे कोषाध्यक्ष चुने गए

नव निर्वाचित पदाधिकारियों का 26 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराएंगे

उत्तर प्रदेश  : आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में नगर उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा एवं युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता की उपस्थिति में नीलमथा बाजार के व्यापारियों की एक बैठक नीलमथा बाजार में हुई जिसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन का गठन किया तथा बैठक में सर्वसम्मति से अमित अवस्थी को चेयरमैन, विकास धानुक को अध्यक्ष, अंजनी मिश्रा को महामंत्री, दिनेश पांडे को कोषाध्यक्ष, सुनील सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुजीत केसरवानी, बबलू लोधी, शक्ति सागर लोधी को उपाध्यक्ष, अभिषेक को मीडिया प्रभारी, हरिकेश यादव और हरि शंकर को संगठन मंत्री, तौसीफ और पप्पू को मंत्री पद पर चुना गया तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में फैयाज, अली, राकेश गुप्ता चुने गए तथा संरक्षक के रूप में परमानंद त्रिपाठी, कमलेश प्रसाद शर्मा, संजय हिरवानी चुने गए

 

संगठन के उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने बताया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 26 दिसंबर को नील मथा बाजार में आयोजित होगा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.