diwali horizontal

एटा में पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ता को जमकर पीटने के विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया

0 149

उन्नाव  :  पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता के घर का दरवाजा तोड़ उन्हें खींच कर जमकर पीटने के विरोध में तहसील के सभी अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार कर भूमि का बैनामा कराने आए लोगों को भी रोका जिसके चलते रजिस्ट्रार कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा रहा, विगत शुक्रवार को जनपद एटा की पुलिस ने अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा के घर पर पहुंच उनके मेन गेट का दरवाजा तोड़ अंदर पहुंच गई और उन्हें खींच कर बाहर लाने के बाद बेतहाशा पीटा गया उसके बाद उनको परिवार सहित जेल में बंद कर दिया गया

इससे नाराज बांगरमऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामभरोसे वर्मा के नेतृत्व में वकीलों ने कार्य का बहिष्कार कर रजिस्ट्रार कार्यालय मे रजिस्ट्री कराने आए लोगों को भी मना कर दिया जिससे रजिस्ट्रार कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा और कार्यालय के दरवाजा भी बंद रहे,इसके बाद लगभग आधा सैकड़ा अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में तहसीलदार रश्मि सिंह को सौंप कर निरंकुश पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने और अधिवक्ता की तुरंत रिहाई की मांग उठाई है अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते वादकारियो अफरा तफरी का माहौल बना रहा इस मौके पर इस मौके पर सुभाष चंद्र शुक्ला,अजीत कुमार द्विवेदी,विष्णुकांत मिश्र,अनिल वर्मा,मुजम्मिल अहमद,मनीष मिश्रा तथा प्रभात मिश्र,परवेज आलम,विद्याशंकर मिश्रा समेत सभी अधिवक्ता मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.