diwali horizontal

किन्नर को मिली जान से मार देने की धमकी

0 177

 

उन्नाव : विगत दिनों एक किन्नर द्वारा लगाए गए आरोप से घिरे किन्नर गोल्डी सिंह उर्फ लक्की ने स्थानीय चैकी प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह पिछले 8 वर्षों से बीघापुर क्षेत्र में रह रहा हैं और अपने साथी किन्नरों के साथ पाटन से लेकर सिकन्दरपुर कर्ण स्थित सकरी पुलिया के बीच स्थित गांवों में यजमानों से शुभ अवसरों पर नेक लेकर अपना जीवन यापन करता है किन्नर के जिला मालिक द्वारा उसे तहसील व बीघापुर थाना क्षेत्र के गांवों को चिन्हित कर नेक मांगने को निर्धारित किया गया है जबकि बीघापुर थाना क्षेत्र के भिवरता खेड़ा मलपुर मजरे रैथाना निवासी कृत्रिम किन्नर लल्लू उर्फ ज्योति द्वारा नेक मांगने का अवैध कृत्य किया जा रहा है।

वहीं जब उसे मना किया जाता है तो गाली गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। एक स्थान पर आमना सामना होने पर वह हाथापाई करते हुए एक सप्ताह में हत्या कर देने की धमकी दी, साथ ही बैग में पड़े कुछ रूपये भी छीन लिये पीड़ित किन्नर ने स्थानीय चैकी में प्रार्थना पत्र देते हुए कानूनी कार्यवाही कर जान माल की रक्षा करने की गुहार लगाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.