diwali horizontal

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व विधायक रमेश गौतम सपा में शामिल हुए

0 246

लखनऊ : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व विधायक रमेश गौतम सपा में शामिल हुए साथ ही बसपा नेता मसूद आलम खां भी सपा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में अन्य पार्टियों के नेता सपा में शामिल हुए। साथ बसपा के 2 बड़े नेताओं ने सपा ज्वाइन की और सीएए का विरोध करने वाली सुमैया राणा ने भी समाजवादी पार्टी ज्वाइन की ।

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया ने कहा कि सपा गरीब,किसान की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने कहा कि सैकड़ों नेताओं ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की, समाजवादी सरकार बनने जा रही है, भाजपा किसी भी सीमा तक जा सकती है, मंत्री फर्जी मोबाइल लॉन्च कर रहे हैं, इस सरकार में कुछ भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग संघर्ष करते रहेंगे, बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, बीजेपी सरकार में फर्जीवाड़ा हो रहा, सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में शामिल हैं, किसानों को आतंकवादी बता रहे हैं, किसान आंदोलन को सपा का समर्थन है। उन्होंने कहा कि हम कृषि कानूनों के खिलाफ हैं,ये कानून नहीं डेथ वॉरंट तैयार हो रहा है।

एमएसपी कहां मिलेगी,बताए सरकार पुलिस और केस के दम पर आवाज दबा रहे हैं एमएसपी पर धान की खरीद नहीं हुई 1800 से ऊपर किस किसान को दिया। अखिलेश ने योगी सरकार पर हमला बोला , उन्होंने कहा कि हाथरस कांड में सरकार झूठी साबित हुई, हाथरस की पीड़िता को इंसाफ मिलेगा, यूपी में हम सरकार बनाने जा रहे हैं यूपी में अगली सरकार समाजवादियों की होगी।2022 में बदलाव ऐतिहासिक होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.