diwali horizontal

राजभाषा में कार्य करने के लिए मंडल को प्रथम पुरस्कार से किया पुरस्कृत

0 193

लखनऊ : राजभाषा हिन्दी के प्रचार व प्रसार के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता हैं जिसके माध्यम से राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं इसकी महत्ता व उपयोगिता पर विशेष बल दिया जाता हैं।सोमवार को मंडल कार्यालय में पहली बार प्रकाशित ई-हिन्दी पत्रिका सारंग का विमोचन मंडल रेल प्रबंधक, संजय त्रिपाठी के द्वारा अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मंडल के अन्य अधिकारियो की उपस्थिति में संपन्न किया गया, साथ ही इस अवसर पर चौथी राजभाषा कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन भी किया गया

उल्लेखनीय हैं कि इस पुस्तिका का प्रकाशन वर्ष में दो बार किया जाता हैं एवं इस ई -पत्रिका में मंडल के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं उल्लेखनीय कार्यो की विधिवत विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।एक उल्लेखनीय उपलब्धि के अंतर्गत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा 72 केंद्र सरकार के कार्यालयों में राजभाषा में अधिकतम कार्य करने एवं प्रयोग करने के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल को प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।मंडल रेल प्रबंधक ने अवगत कराया कि मंडल द्वारा राजभाषा के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हुए विभिन्न अवसरों पर अनेक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं महत्ता पर बल दिया जाता है एवं हिंदी में अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं को आयोजित करके कर्मचारियों के मध्य हिंदी में कार्य करने की भावना एवं हिंदी के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने का कार्य किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.