
हादसा 1
बांगरमऊ,उन्नाव : नगर व क्षेत्र की दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया दोनों की दशा गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रामरती की मौत हो गई और जिला अस्पताल जाते समय मोनी की रास्ते में मौत हो गई मोनी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है,थाना फतेहपुर 84 के ग्राम परशुरामपुर के मजरा बांधा निवासी मटरूप्रसाद अपनी 50 वर्षीय पत्नी रामरती को बाइक पर पीछे बिठाकर गंगा स्नान करने गौरी घाट जा रहा था जैसे ही इसकी बाइक ग्राम कटरी गदनपुर आहार के निकट पहुंची,अचानक सामने से आए पशु को बचाने में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई,बाइक पर बैठी रामरती सर के बल गिर गई,गंभीर हालत मे सीएचसी पर भर्ती कराया गया,चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई,परिजन शव को लेकर घर चले आये मृतका रामरती अपने पीछे रामजीवन,रंजीत कुमार,राजीव कुमार तीन पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गई।
हादसा 2
वही दूसरी घटना में आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टिकरा निवासी महेंद्र अपनी 19 वर्षीय पत्नी मोनी के साथ अपनी रिश्तेदारी बीते सोमवार को ग्राम उगू गया था वहां से आज मंगलवार सुबह बांगरमऊ होते हुए ग्राम नंगाखेड़ा अपनी बहन कलावती पत्नी लल्तू के वहाँ बाइक पर पत्नी को पीछे बिठाकर जा रहा था बांगरमऊ उन्नाव मार्ग पर कोतवाली के निकट पीछे से आ रहे ट्रक की चेचिस ने उसकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी,जिससे बाइक पर पीछे बैठी मोनी उछल कर सड़क पर आ गिरी और ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई,इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय नवविवाहिता जिसकी शादी बीते 20 मई को हुई थी उसने दम तोड़ दिया,पुलिस ने ट्रक की चेचिस को अपने कब्जे में ले लिया है वही मौका पाकर चालक भागने में सफल रहा।