diwali horizontal

तूरी को 107 रनो से पराजित कर पुरवा बना विजेता,विधायक अनिल सिंह ने प्रदान की ट्राफी

0 235

 

उन्नाव  : अतरसई मे चल रही ग्रमीण क्रिक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच पुरवा और तूरी के मध्य खेला गया प्रसपा के जिला महासचिव बीतेन्द्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ किया टास हार कर पहले बल्लेबाजी करते पुरवा की टीम ने निर्धारित 16 ओवरो मे 8विकेट खोकर 184 रन बनाए जिसमे पुनीत ने 32 और प्रिंस ने 37 रनो का योगदान दिया जवाब मे तूरी की टीम मात्र 77 रनो पर ऑल आउट हो गयी तुरी की ओर से सर्वाधिक बबलू ने 29 रन बनाए पुरवा के गेंदबाज अकबर ने 5 विकेट लिए अकबर को मैन ऑफ दी मैच चूना गया,मैन ऑफ दी टूर्नामेंट,बेस्ट बैट्समैन और सर्वाधिक छक्कों का पुरुस्कार सुधीर अवस्थी को विधायक अनिल सिंह ने प्रदान किया

 

पुरवा विधायक अनिल सिंह ने विजेता और उप विजेता टीम के कप्तानों को नगद राशि और ट्राफी प्रदान की । विधायक अनिल सिंह ने कहा गांवो मे प्रतिभाओं की कमी नही है बस उनको संसाधन की कमी रहती है ।खेल जीवन के लिए बहुत जरूरी है अंपायरिंग सूरज सिंह और सुमेर सिंह ने स्कोरिंग राजा भारती और शुभम सिंह और कमेन्टेटर रंजीत सिंह रहे इस दौरान सतीश त्रिपाठी, दीपक त्रिवेदी,भोलू दीक्षित,जय शंकर पाण्डे, सुधीर शुक्ला,व्यास शुक्ला, शिव नारायण, रजोल,नरेश त्रिवेदी,कैलाश सिंह,धुंना साहू सहित आयोजक इलेवन स्टार कमेटी मौजूद रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.