diwali horizontal

अवैध तमंचे के साथ पुलिस हिरासत में अभियुक्त

0 177

 

बाराबंकी : अपराधियो पर लगाम लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सतरिख पुलिस ने एक शातिर अपराधी को नाजायज तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि हमारे मुखबिर की सुचना दी की एक आदमी अवैध असलहे के साथ ग्राम भिटौली कला में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ है। बृजेश कुमार वर्मा ने तत्तकाल उप निरक्षक पशुपतिनाथ तिवारी हेड कॉन्सटेबल विक्रमाजीत यादव, फूलचन्द यादव, शिवबहादुर सिंह तथा अनूप सिंह को साथ लेकर उसे पकड़ने के लिये गाँव पहुँचे। इसी बीच अरौपी को जानकारी होते ही मौके से भागने लगा लेकिन पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ पर उसने अपना नाम रिंकू यादव उर्फ प्रशान्त यादव पुत्र स्व गया प्रसाद निवासी ग्राम रामपुर जोगा थाना सतरिख बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन के बाद पता चला की अभियुक्त रिंकू के उप्पर जनपद लखनऊ के कोतवाली मे और जिले के कई थानों में गम्भीर मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने अरोपी को अवैध असलाह रखने के अरौप में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.