diwali horizontal

पवन जैन को मिली व्यापार सभा की कमान, स्वागत

0 190

 

बाराबंकी :  शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप व जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा के पद पर पवन जैन का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर  गोप ने कहा कि व्यापारी नेता पवन जैन पहले भी इसी पद पर आसीन रह चुके हैं यह अपनी मेहनत और लगन से काम करते रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर काफी संघर्ष किया है हम इनसे यह उम्मीद करते हैं कि आगे भी व्यापारियों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं को निस्तारण करने का काम करेंगे। पवन जैन के व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष बनने पर व्यापारियों नौजवानों में काफी उत्साह है।

 

मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पवन जैन व्यापारियों के बीच में जाकर समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान व्यापारियों के लिए किए गए कार्यों को व्यापारियों तक पहुंचाएंगे समाजवादी पार्टी के विचारों व नीतियों को व्यापारियों के बीच पहुंचाते हुए सन 2022 में समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से हारून वारसी, नसीम कीर्ति, लल्ला यादव, श्याम सिंह, सर्वेश सोनी, रिज्जू, तेज सिंह, संदीप कुमार निगम मो वेस, मनोज सोनी, मो खालिद, मिंटू निगम, जावेद वारसी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.