
नहीं हो सकी हत्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पत्रकार व परिवार को जान का खतरा
अमेठी : जिले के बाजार शुक्ल थानाक्षेत्र के महोना पश्चिम गांव निवासी व जिला संवाददाता मुहम्मद तौफ़ीक़ के पुराने घर को तोड़कर नया निर्माण करने से मना कर रहे उनके भाई-भतीजे व उनके परिवार ने धावा बोलकर पत्रकार व उनके परिवार को पीटा था। हत्या की नीयत से फायरिंग भी की थी। जिसका मुकदमा तो पुलिस ने दर्ज कर लिया लेकिन कार्यवाही ठंडे बस्ते में डाल दी।
महोना पश्चिम गाव में पत्रकार मुहम्मद तौफ़ीक़ अपने खाता की भूमि पर पुराना मकान तोड़कर निर्माण करना चाहते थे, जो उनके पटीदार को नागवार गुजरी। 20 दिसम्बर को सईद अहमद उनके बेटे आसिफ व आरिफ पत्नी व अन्य परिवार के सदस्य लामबन्द होकर पत्रकार के घर घुसकर मारा पीटा व हत्या की नीयत से फायर किया लेकिन फायर मिस हो गया। इतना ही नहीं घर पर बैठे चार पत्रकारों को भी पीटा, जिसमें दो पत्रकार घायल भी हुए। तौफ़ीक़ उनके भाई व बेटे को चोट आई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के अगले ही दिन जिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर चकबन्दी व राजस्व की टीम पुलिस की मौजूदगी में जमीन को तौफ़ीक़ पत्रकार की पत्नी व उनके भाई की पत्नी के नाम दर्ज होना बताकर सीमांकन कर निर्माण की संस्तुति दी।
एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस पत्रकार के हत्या के प्रयास के मामले में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जबकि वे खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे पत्रकार व उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।