diwali horizontal

आगरा एक्सप्रेस-वे पर बिहार से दिल्ली जा रही वॉल्बो बस खड़े क्षतिग्रस्त कंटेनर से टकरायी,चार की दर्दनाक मौत

0 197

उन्नाव : आगरा एक्सप्रेस-वे पर बिहार प्रान्त से दिल्ली जा रही वॉल्बो बस शुक्रवार भोर पहर औरास थाना क्षेत्र के जमालनगर गांव के पास लखनऊ से आगरा जाने वाली लेन के बीचों बीच खड़े क्षतिग्रस्त कंटेनर में जा घुसी जिससे बस में सवार लगभग 75 यात्रियों में अफरा तफरी मच गई भयानक हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस व यूपीडा के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दर्जनों घायलो को एम्बुलेंश से पीएचसी औरास में भर्ती कराया जहाँ बिहार प्रान्त के जिला मधुबनी के थाना झंझारपुर पिपरौलिया निवासी चालक सलाउद्दीन 35 पुत्र मोहम्मद अब्बास,जिला अरनिया बुध्दहेश्वरी रामपुर निवासी शौकत रजा 22 पुत्र जाफर हुसैन,जिला दरभंगा के थाना सिमरी गौरा निवासी मोहम्मद नसीम खान 23 पुत्र मुस्लिम खान व जिला अरनिया के थाना जोगी हाट के मटेरिया निवासी फारुख 14 पुत्र इजराइल मस्तान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया

जब कि अररिया जनपद के कमाल ढहा निवासी मुकर्रम 30 पुत्र सलाउद्दीन की ट्रामा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई वही कन्नौज के आदर्श नगर निवासी शिवम 25 पुत्र अरविंद व बिहार प्रान्त के सिकंदरा के सुकरिया निवासी राम प्रकाश 48 पुत्र रामरतन को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया अन्य लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई,क्षतिग्रस्त बस व कंटेनर को क्रेन से लाकर थाना प्रांगण में खड़ा किया गया थाना प्रभारी राजबहादुर ने बताया कि चार मृतको को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

समय रहते यदि क्षतिग्रस्त खड़े कंटेनर को यूपीडा के कर्मचारियों द्वारा हटा दिया जाता या घटना स्थल से पहले संकेतक लगा दिये जाते तो शायद हादसे से बचा जा सकता था ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.