diwali horizontal

बाबा को मौत के घाट उतारने वाला पोता गिरफ्तार पहुंच गया जेल

0 111
बाराबंकी :  एक बार से रिश्ता शर्मसार होने का मामला सामने आया है आपको बता दें कि बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र में बाबा को मौत के घाट उतार कर तालाब में शव फेंकने के मामले में जैतपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी अपने नाम की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी सहदेव उर्फ लल्लू से भी पूंछताछ की गयी तो महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए जिसकी सहायता से मृतक राधेश्याम का शव नरकंकाल के रूप में पास के तालाब से बाक्स में मिला और बाक्स में मिली पटरादार अण्डर वीयर से वादिनी द्वारा शिनाख्त अपने पति राधेश्याम के रूप में की गयी । आरोपी सहदेव उर्फ लल्लू पुत्र महादेव निवासी ग्राम गंजरिया मजरे गढ़ी राखमऊ थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया ।

 

आरोपी सहदेव उर्फ लल्लू से पूंछताछ व साक्ष्य संकलन से ज्ञात हुआ कि मृतक राधेश्याम के 01 पुत्र महादेव और 03 लड़कियां थी । महादेव को वर्ष-2000 में एक पुत्र सहदेव पैदा हुआ लेकिन पुत्र के पैदा होने के लगभग 07 दिन पश्चात ही महादेव का निधन हो गया । महादेव की पत्नी अपने पुत्र सहदेव को लेकर अपने मायके खुसली का पुरवा थाना कोठी चली गयी । इधर राधेश्याम ने अपनी 03 पुत्रियों का विवाह कर अपने घर से विदा कर दिया तो अब उसका सहारा कोई नहीं था उसने अपने पोते सहदेव जो अपने मामा के यहां रहता था को लगभग 03 वर्ष पूर्व जब 18 वर्ष का था तो उसे अपने घर ग्राम गंजरिया मजरे गढ़ी राखमऊ ले आये ,सहदेव को अपने घर वापस लाने के उपरांत वर्ष-2020 में राधेश्याम ने उसकी शादी करा दी ।

 

राधेश्याम के पास लगभग 08 वीघा जमीन थी जिस पर खेती करता था और सहदेव साइकिल से घूम-घूमकर सब्जी बेचता था । शादी होने के उपरांत सहदेव अपने बाबा राधेश्याम से सारी जमीन अपने नाम करने के लिए कहा तो राधेश्याम ने कहा कि मेरे मरने के बाद जमीन तुम्हारे नाम आ जायेगी । सहदेव को लगा कि बाबा राधेश्याम कही जमीन किसी और को न बेच दें इसलिए 06 जुलाई 2020 को रात में सोते समय सहदेव ने राधेश्याम का गला दबाकर मार दिया और उसके बाद थोड़ी दूर पर पाकड़ के पेड़ के नीचे शव को लाया और फिर घर से जाकर एक टिन वाला बाक्स लाया । शव को बाक्स में भरने पर सिर का हिस्सा बाक्स से ज्यादा हो रहा था तो बांके से गर्दन काट दिया और बाक्स में भरकर पास के तालाब में फेंक दिया क्योंकि जुलाई में बरसात होने के कारण तालाब भरा हुआ था । आरोपी सहदेव की निशादेही पर कंकाल रूप में बाक्स से शव को तालाब से बरामद किया गया ।

 

तो वही इस पूरे मामले में थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही कर दी है
Leave A Reply

Your email address will not be published.