
तहसील सभागार में नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बार अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलायी गयी
बांगरमऊ,उन्नाव : तहसील सभागार में नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन कार्यकारिणी पदाधिकारियों को उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामशंकर यादव ने शपथ दिलाई,जिसमें अध्यक्ष विष्णुकांत मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्रा, महामंत्री छोटेलाल कोषाध्यक्ष रवि कनौजिया,कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा,संयुक्त मंत्री सुरेंद्र बाबू व प्रभात मिश्रा व अरविंद कुमार तथा गवर्निग काउंसिल सदस्य शिव कुमार,गिरीश कुमार अग्निहोत्री,अजीत शुक्ला व शैलेंद्र कुमार निर्विरोध अपने अपने पदों पर निर्वाचित हुए थे
जिन्हें सोमवार को उन्नाव बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर यादव ने तहसील सभागार में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई,शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ला,उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह तहसीलदार रश्मि सिंह,मंत्री जितेन्द्र सिंह,बांगरमऊ तहसील के पूर्व अध्यक्ष रामभरोसे वर्मा मंच पर मौजूद रहे इस मौके पर आफताब हैदर,कृष्णकांत कनौजिया,मुजम्मिल,मनोज सेंगर ,मनोज गौतम,कमलकांत तिवारी, प्रतीक कटियार,महमूद आलम आदि अधिवक्ता सहित वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे,सभा का संचालन पूर्व मंत्री सुभाषचंद्र शुक्ला ने किया।