diwali horizontal

लाभार्थियों को बांटे गए प्रधानमंत्री आवास के प्रमाण पत्र,ब्लाक प्रमुख ने धन उगाही या वसूली ना होने देने की शपथ भी दिलाई

0 204

 

नवाबगंज,उन्नाव : नवाबगंज ब्लॉक मुख्यालय में लाभार्थी परिवारों को ब्लॉक प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री आवास के प्रमाण पत्र सौंपा गए गौराकठेरवा,मिर्जापुर,रायपुरखैलामऊ,गौरीदेवरा इत्यादि विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभान्वित हुए लाभार्थियों को आवास प्रमाण-पत्र सोमवार को वितरित किए गए तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से दिए गए आवासों को शीघ्र पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की धन उगाही या वसूली ना होने देने की शपथ भी दिलाई गई,

 

वही नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने अपने व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 9838222222,995612222 लाभार्थियों के साथ साझा करते हुए उन्होंने कहा यदि किसी भी प्रकार का प्रलोभन वसूली की जाती है तो उपरोक्त नंबरों पर लाभार्थी संपर्क कर सकते हैं तथा शिकायत सही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया प्रमुख के द्वारा लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं के लाभ के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई तथा आवास के साथ-साथ मुफ्त बिजली कनेक्शन,गैस कनेक्शन,जल कनेक्शन तथा आयुष्मान गोल्डन-कार्ड के विषय में भी ग्रामीणों को बताया गया,इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के लाभार्थी,निवर्तमान प्रधान-प्रतिनिधिगण,प्रभारी खंड विकास अधिकारी,एडीओ विजय रावत,पत्रकार बंधु,विभागीयअधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.