diwali horizontal

लखनऊ विश्वविद्यालय : छात्र खुद तय कर सकेंगे कि विभाग में पढ़ाई कैसे होगी

0 312

 

लखनऊ : विश्वविद्यालय के छात्र खुद तय कर सकेंगे कि विभाग में पढ़ाई कैसे होगी। विवि प्रशासन की ओर से विभाग के स्तर पर स्टूडेंट्स एकेडमिक एडवाइजरी कमेटी का गठन करने का फैसला लिया है इसमें विभाग के अलग-अलग पाठ्यक्रमों के छात्रों को शामिल किया जाएगा। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि विश्वविद्यालय में वर्तमान शैक्षिक सत्र से ही इसे लागू किया जाएगा।

कमेटी के सुझावों को विभाग की ओर समितियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सभी स्तर पर होने वाले फैसलों में इनको जगह मिलेगी। यह समिति के सदस्यों की जिम्मेदारी होगी कि वह विभाग के अन्य छात्रों की राय अवश्य शामिल करेंगे। लविवि में बीते एक वर्ष में प्रशासन के कामों में छात्रों की सहभागिता को बढ़ाया गया है।

विभाग के स्तर पर डी.लिट के प्रवेश

लखनऊ विश्वविद्यालय में करीब 10 साल के बाद एक बार फिर डी.लिट में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जा रही है कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि इसका नया आर्डिनेंस बनकर तैयार है। इसे कुलाधिपति के पास भेजा गया है। जल्द ही इस पर मुहर लगते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

संभावना है कि जनवरी के अन्तिम सप्ताह तक यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। उन्होंने बताया कि इसके प्रवेश की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। यह प्रवेश भी अब विभाग के स्तर पर ही लिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.