diwali horizontal

पैसों के लालच में बेचा ज़मीर,के लिए सेना के जवान ने की जासूसी

0 154

 

62उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी समेत अन्य देशों को सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेजने के आरोप में एक भूतपूर्व सैनिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी समेत अन्य देशों को सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेजने के आरोप में एक भूतपूर्व सैनिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश ATS को मिलिट्री इंटेलीजेन्स लखनऊ से सूचना मिली थी कि पैसों के लालच में एक पूर्व सैनिक, सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियाँ पाकिस्तान  की खुफिया एजेंसी व अन्य देशों को भेजता है

ATS ने इस मामले की जांच की और पाया कि हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के बिहुनी गांव निवासी सौरभ शर्मा ने पैसों के बदले सेना से जुडी गोपनीय जानकारियाँ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेजी है। उन्होने बताया कि अभियुक्त सौरभ को पूछताछ के लिये एटीएस मुख्यालय बुलाया गया था, जहाँ उसने पूछताछ के दौरान जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि उसने सेना की गोपनीय सूचनाएं समय-समय पर व्हाट्सएप के माध्यम से पीआईओ नेहा शर्मा को भेजी थी, जिसके बदले में उसे समय-समय पर विभिन्न माध्यमों एवं बैंक खातों में पीआईओ द्वारा पैसे भिजवाए गए

अनस को गुजरात में किया गिरफ्तार

प्रवक्ता ने बताया कि सौरभ शर्मा को देश की अखंडता एवं संप्रभुता भंग करने और गोपनीय दस्तावेज अनधिकृत रूप से विदेशी एजेंसी को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी सिलसिले में पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के कहने पर सौरभ शर्मा को पैसा भेजने वाले अभियुक्त अनस गितैली को गुजरात में गोधरा के पंचमहल से गिरफ्तार किया गया है

14 सितम्बर को पकड़ा गया था जासूस

अनस गितैली का बड़ा भाई इमरान गितैली को एनआईए, हैदराबाद ने पिछले साल 14 सितम्बर को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया था। उन्होने बताया कि सौरभ को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड लिया जाएगा, जिससे कि इनके अन्य सहयोगियों के बारे में अधिक जानकारी की जा सके जबकि अनस गितैली को ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर लखनऊ लाया जाएगा ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.