diwali horizontal

शिक्षित व्यक्ति समाज को देता है नई दिशा: साबिर

0 207

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बोले समाजसेवी

 

बाराबंकी :  एक्सीलेंस इण्स्ट्टीयूट फाॅर एडवांस टेक्नोलाॅजी खेवली में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य समाजसेवी साबिर अली शाहिद रहे। श्री शाहिद ने छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर श्री शाहिद ने कहा कि शिक्षा आज के समय में बहुत जरुरी है। शिक्षित व्यक्ति समाज को नई दिशा देता है। इसको जितना बांटो उतना ही यह बढ़ जाती है। उन्होने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को चाहिये कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे जिससे वह अच्छे संस्कार पा सके। इस मौके पर संचालक मो. खलील, प्रतिमा चैधरी, अनिरुद्ध सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.