diwali horizontal

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन 

0 179
अमेठी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन निजामुद्दीनपुर चौराहे पर कांग्रेसी नेता संजय गुप्ता की अगुवाई में केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। केक काटकर खुशियां मनाते हुए कांग्रेसियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। कांग्रेस नेता राजकुमार यादव ने केक काटकर जन्मदिवस समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने जब से यूपी की कमान संभाली हैं तब से प्रदेश की जनविरोधी सरकार बेचैन है।
आमजन के मुद्दों के साथ-साथ महिलाओं व युवाओं की समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में  नए उत्साह का संचार किया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस 2022 का विधानसभा चुनाव जीतकर प्रदेश में जनकल्याणकारी सरकार की स्थापना करेगी।ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा ने कहा कि प्रियंका गांधी आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनती हैं और निराकरण केे लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष भी कर रही हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया राहुल गुप्ता, डॉ रिपन राय, घनश्याम यादव, राम सजीवन यादव, सुरेश यादव, नौशाद, मुख्तार, हैदर रजा आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.