diwali horizontal

नाबालिक मासूम बच्चों से मनरेगा में करवाया जा रहा है काम

0 192

 

गंजमुरादाबाद,उन्नाव : क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिखारीपुर पतसिया के मजरा ग्राम गुलरिहा वह मितान पुरवा के बीच से कच्चा रोड गंगा किनारे तक गया है उसी रोड पर मनरेगा के माध्यम से काम करवाया जा रहा है पंचायत मित्र एडीओ वाह मंत्री की मिलीभगत से नाबालिक बच्चों से काम करवाया जा रहा है जहां पर लगभग 10 बच्चे काम करते नजर आ रहे हैं मौके पर कुछ मनरेगा में काम कर रहे एक मजदूर विष्णु पुत्र गयाप्रसाद ने बताया कि हम दूसरी ग्राम सभा दारापुर से यहां काम करने आते हैं हमको काम करने के लिए ₹50 मीटर दिया जाता है जबकि वह दूसरी ग्रामसभा के हैं

 

दारापुर गांव जहां हम काम करने आए हैं यहां की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है एक तरफ सरकार शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा जोर दे रही है वहीं दूसरी तरफ जिन बच्चों के हाथों में कांपी कलम होना चाहिए उन नाबालिक मासूम बच्चों से मनरेगा में काम करवाया जा रहा है गंज मुरादाबाद एडीओ से बात की गई तब उन्होंने बताया हमारे पास कई फोन आ चुके हैं और अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा हमने सचिव को बता दिया है वह जाकर देखेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.