diwali horizontal

किसानों के साथ भाजपा सरकार में हो रहा अन्याय: शकील सिद्दीकी

0 169

घेरा बनाओ चैपाल का आयोजन

मसौली बाराबंकी :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर गुरुवार को मसौली चैराहे पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी की अगुवाई में अलाव के साथ घेरा बनाओ चैपाल का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा सरकार की नीतियों एव किसानों के प्रति की जा रही ज्यादती पर चर्चा की गयी। अलाव के साथ चैपाल को सम्बोधित करते हुए शकील सिद्दीकी ने कहा कि किसानों के साथ बीजेपी राज में सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है, सपा प्रदेश भर में कृषि कानूनों को खिलाफ गांव-गांव किसान घेरा कार्यक्रम कर रही है। हम जनता को बता रहे हैं कि समाजवादी पार्टी ही किसानों की अपनी पार्टी है, जब देश और प्रदेश में तानाशाही चरम पर है और हर दल खामोश है ऐसे में किसानों के संघर्ष में सपा उनके साथ है।

 

सपा नेता अशोक यादव ने कहा कि सपा किसान घेरा कार्यक्रम के जरिए किसानों तक अपना समर्थन पहुंचाने के साथ ही सपा सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दे रही है। इस मौके पर पूर्व महासचिव रामनरेश यादव, प्रधान राममूर्ति यादव, जैसीराम यादव, डॉ. इकबाल, हफीज राइन, विकास यादव, मुईन अंसारी, शाकिर अली, रोहित यादव, नौशाद राइन, राहुल गुप्ता, अस्कीन महावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.