
हसनगंज,उन्नाव : विकासखंड हसनगंज के ग्राम सुल्ताना पुर में मंडल उपाध्यक्ष रेखा पंडित के आवास पर रविवार के दिन भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि एकत्रित करने के लिए कमेटी गठन को लेकर बैठक संपन्न हुई जिसमें आसपास के गांव में एक एक कमेटी का गठन किया गया जिसके द्वारा समर्पण निधि को श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु एकत्र किया जा सके,मौके पर राहुल पंडित सुल्तानापुर,सत्येंद्र सिंह कोरोकल्याण,लोकेंद्र सिंह समदपुर भावा,ज्ञानेंद्र सिंह रसूलपुर बकिया,शिवम गुप्ता हरौनी,सुशील रावत ढकवा जगदीशपुर,सचिन गौतम घूरामऊ,गया प्रसाद यादव सलेमपुर,अनूप यादव हरौनी,सूरज सिंह,अजय कन्नौजिया,अतुल चैरसिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।