diwali horizontal

यूपी एमएलसी : महेश चंद्र शर्मा का पर्चा खारिज, भाजपा और सपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय

0 174

यूपी : में विधान परिषद (एमएलसी) की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव में मतदान की नौबत अब नहीं आएगी। भारतीय जनता पार्टी के 10 और समाजवादी पार्टी के दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को पर्चा दाखिल करने वाले निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा का पर्चा खारिज हो गया है। उनके पास कोई भी प्रस्तावक न होने से नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। फिलहाल नामांकन पत्रों की जांच हो रही है जबकि 21 जनवरी को नाम वापसी का अंतिम दिन है

भारतीय जनता पार्टी के सभी दस प्रत्याशियों ने सोमवार को दिन में 12 बजे अपना-अपना नामांकन किया। इसके करीब एक घंटा बाद निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा ने नामांकन कर इस चुनाव में खलबली मचा दी थी। इसके बाद महेश चंद्र शर्मा के पर्चे में एक भी प्रस्तावक नहीं होने के कारण मंगलवार को उनका पर्चा खारिज हो गया। उनके पर्चे में एक भी प्रस्तावक नहीं था। विधान परिषद के चुनाव में मुकाबले में आने के लिए नियमानुसार कम से कम 10 विधायकों के हस्ताक्षर होने चाहिए। महेश चंद्र शर्मा का दावा था कि उनके पास अपना दल और निर्दलीय विधायक हैं। जब नामांकन पत्र देखा गया तो उसके प्रस्तावकों के नाम वाला बॉक्स खाली था

विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा को दस तथा समाजवादी पार्टी को दो सीट मिलेंगी। इन सभी का अब निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। भाजपा की तरफ से उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, पीएम नरेद्र मोदी के बेहद करीबी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा, कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र चौधरी व धर्मवीर प्रजापति ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इन सभी के नामांकन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे

समाजवादी पार्टी की तरफ से शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में पांच वर्ष से सेवा दे रहे नेता विरोधी दल अहमद हसन के साथ अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने नामांकन किया। इनका नामांकन कराने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी विधान भवन पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी ने अपना पर्चा दाखिल किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.