लखनऊ : विभूति खंड थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है, जबकि उसके दो साथी मौका देखते ही फरार हो गए। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम प्रदीप यादव पुत्र इंद्रसेन यादव निवासी ग्राम पुरवा बहराइच बताया है। जबकि उसका एक साथी प्रमोद यादव पुत्र छबीले यादव निवासी कोडरी बहराइच और जितेंद्र यादव पुत्र आशाराम यादव निवासी कस्बाती पुरवा बहराइच भागने में सफल रहा। पकड़े गए अभियुक्त ने 5 महीने पहले विराज खंड में सब्जी मंडी से वाहन चोरी करने की वारदात को कबूल किया है। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है, जबकि उसके फरार दोनों साथी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Citizen Voice, a Hindi Daily Newspaper brings the Latest & Breaking News actively. Read Latest News with powerful Headlines today from India & Around the World on Sports, Business , Health & Fitness , Bollywood & Entertainment, Blogs & Opinions and many more categories
from leading columnists.