
लखनऊ : सरोजिनी नगर पुलिस ने 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए तीनों शातिर चोरों के कब्जे से दो एलईडी टीवी, एक होम थिएटर, एक लैपटॉप, कलाई घड़ी,चार्जर, रिमोट, लैपटॉप चार्जर, माउस और टीवीएस स्कूटी बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक डीके ठाकुर के निर्देशन में पुलिसउपायुक्त मध्य सोमेन वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर हरि सिंह भदोरिया के पर्यवेक्षण में पीपीएस/ प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपराधियों पर धरपकड़ करते हुए उन्हें सैनिक ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए अपना नाम अनुराग गौतम पुत्ररतनलाल, सूरज गौतम पुत्र कुलवंत और सनी कुमार पुत्र रामदास निवासीगण सीआरपीएफ गेट, मूल निवासी कटी बगिया बंथरा को गिरफ्तार किया है।