
ऊँचाहार/रायबरेली : नगर के बस स्टैंड पर अज्ञात चोर ने नलकूप विभाग के कर्मचारी की डीलक्स बाइक को पार कर दिया, भुक्तभोगी ने कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग है।
क्षेत्र के अरखा गांव निवासी लालता प्रसाद मौर्य जो नलकूप विभाग में कार्यरत है जो बुधवार की दोपहर अपनी डीलक्स बाइक से ऊँचाहार बस स्टैंड पर किसी आवश्यक कार्य से वापस आये थे और जब बीस मिनट बाद जहां बाइक खड़ी किये थे वहां पहुंचे तो बाइक नदारद थी, खोजबीन करने के बाद बाइक का कोई पता नहीं चल पाया है।भुक्तभोगी ने अज्ञात चोर के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।