diwali horizontal

व्यापारियों ने वरिष्ठï नागरिकों का किया सम्मान

0 156

लखनऊ  : कोरोना योद्घाओं को सम्मानित करने के लिए गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भूतनाथ बाजार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में कोविड-19 के दौरान अपना सहयोग देने वाले वरिष्ठï नागरिकों को और पत्रकारों को शाल, प्रमाण पत्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान तहरी भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता ने कहा लॉक डाउन के कारण व्यापारियों की स्थिति काफी खराब हो गयी थी। अब जब स्थिति धीरे-धीरे सुधरना शुरू हुई तो पटरी दुकानदारों की वजह से समस्याएं शुरू हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि पटरी दुकानदारों के लिए उचित व्यवस्था किये जाने को लेकर हम लोगों के संगठन ने संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की है।

 

अधिकारियों की तरफ से आश्वासन मिला था, पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गयी तो एक बार फिर अधिकारियों से मुलाकात कर आगे की रणनीति बनायी जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.