diwali horizontal

किसानों को लेकर भाजपा सरकार का रवैया अन्यायपूर्ण है-आशीष सिंह

0 202
हरदोई: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक टड़ियावां के ग्राम चक में बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को लेकर भाजपा सरकार का रवैया अन्यायपूर्ण है वह किसानों का खेतों से मालिकाना हक छीनना चाहती है।
इन विधेयकों के कारण मंडियां धीरे धीरे खत्म हो जायेंगी।किसानों के लिए फसल लाभप्रद होना तो दूर उन्हें उचित दाम भी नहीं मिलेगा।जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों से किए वादों को पूरा नहीं कर पाया। सस्ता डीजल, सस्ती रसायनिक खाद और उत्तम क्वालिटी के बीज सहित किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ।बैठक को महेश्वर प्रसाद रावत, रघुवीर प्रसाद ने भी संबोधित किया ब्लॉक माधौगंज की ऊंचागांव, बावन की गंगौली, अहिरोरी की भीठा दान, कोथावां की बेनीगंज देहात, ब्लॉक भरखनी की भरखनी, पांडेयपुर, में बैठक कर संगठन का गठन किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.