
सरोजनीनगर : सरोजनीनगर इलाके के बंथरा क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुए की आहट से ग्रामीण दहशत में आ गए है ।ग्रामीणों को तेंदुए की आहट सुनाई देते ही ग्रामीण बीते 2 दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए की आशंका बनी हुई है । रात होते ही परिवार के लोग अपने घरों से निकलने के लिए मना करने लगे है। परिजनों को तेंदुए की मौजूदगी सुनाई देते ही ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का मौहाल बना हुआ । दहशत में आकर ग्रामीण घर से निकलना बंद कर दिया ।वन विभाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में औरावा व अंधपुर गांव का रास्ता जंगल होकर जाता है । तेंदुए के होने की पुष्टि के बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। वहीं लोगों को शाम होते ही लोगों द्वारा घर से निकलना बंद कर दिया है ।
हालांकि वहीं बंथरा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए के पगमार्क देखने के बाद वनविभाग की टीम मौके पर पहुंच कर पगमार्क की पुष्टि करने के बाद तलाश तेंदुए की तलाश के लिए वनविभाग द्वारा 5 टीमों को क्षेत्र में लगा दिया गया । बंथरा स्थित एनबीआरआई के अनुसंधान केंद्र के आस पास के क्षेत्रों में वनविभाग द्वारा टीम को लगा कर तेंदुए की तलाश की जा रही है । तेंदुए के संबंध में डीएफओ लखनऊ को कई बार संपर्क किया गया । मगर फोन नहीं उठ सका उधर वन रेंजर सीएल गुप्ता ने बताया कि एनबीआरआई के अंदर तेंदुए के पग चिन्ह मिले है और वन विभाग की टीम डेली सर्च अभियान चला रही हैं और कैमरे लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है और ट्रैक करने के बाद पता लग सकेगा की कितने है और उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी ।