
पाली,हरदोई : शाम को घर से खाना खा खाकर ट्यूबवेल पर जाने की बात कह कर निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। सुबह को घर न पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका जब पता नहीं लगा तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पाली थाना क्षेत्र के रामापुर लाल गाँव निवासी रामपाल का 22 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र शाम को घर से खाना खाकर खेत पर लगे ट्यूबवेल पर जाने की बात कह कर निकला था, लेकिन जब पुष्पेंद्र सुबह देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं लगा, उसके बाद गायब पुष्पेंद्र के पिता द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।इस संबंध में जब पाली थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पाली पुलिस ने पुष्पेंद्र की तलाश शुरू कर दी है।