diwali horizontal

एमएलसी राजेश ने निकाला तिरंगा यात्रा, पुलिस ने रोका

0 154

बाराबंकी :  कुर्सी क्षेत्र मे सपा के तेजतर्रार एमएलसी राजेश यादव ‘राजू‘ ने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में जमे किसान आंदोलन के समर्थन मे गणतन्त्र दिवस के मौके पर निकाली तिरंगा यात्रा। यात्रा के दौरान एमएलसी के समर्थको से जमकर पुलिस से जमकर नोक-झोंक और धक्का-मुक्की हुई। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के युवा एमएलसी राजेश यादव ‘राजू’ ने किसान आंदोलन के समर्थन में अपने गृह स्थान बोहाइया से दर्जनों ट्रैक्टर व सैकड़ों समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली ।

 

सपा एमएलसी तिरंगा यात्रा को तहसील ले जाना चाहते थे लेकिन रास्ते मे ही करौंदा गांव के पास भारी पुलिस फोर्स ने सड़क पर वाहन खड़े कर एमएलसी राजेश यादव व उनके समर्थकों को रोक लिया। पुलिस द्वारा  तिरंगा यात्रा रोके जाने से नाराज एमएलसी और उनके समर्थकों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस मौके सपा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु यादव, पूर्व चेयरमैन हफीज भारती, कुर्सी प्रधान गुलरेज अहमद, आरेन्द्र प्रधान, राजेन्द्र वर्मा, आकाश बक्श, आलोक, विकास वर्मा, उदयभान यादव, अभिषेक वर्मा, पवन यादव, अंकित, कुलदीप, जितेन्द्र, बाल गोविंद यादव, हारुन गाजी , रंजीत यादव , लक्ष्मण यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.