diwali horizontal

क्रिकेट मैच खेलने के दौरान जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोगों को आई चोटे

0 187

 

सिरौलीगौसपुर बाराबांकी :  क्रिकेट मैच खेलने के दौरान हुई कहासुनी के बाद दोनों टीमों की तरफ से  बैट से जमकर मारपीट हुई ।दोनों टीमों के लगभग आधा दर्जन लोगों को चोटे आई हैं जबकि दोनों तरफ से एक एक युवक घायल हुआ है वही एक मारपीट के दौरान  कान भी कट गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर ददरौली में मंगलवार को हातापुरवा एवं दुर्जनपुर के मध्य   क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था दोनों टीमें  आमने सामने खेल रही थी करीब पांच  बजे खेलने के दौरान दोनों टीमों के मध्य कहा सुनी हो गई इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई  एक दूसरे को सरसों खेतों में  दौड़ा दौड़ा कर मारा गया ।

 

दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें से हातापुरवा रहने वाला राजेंद्र कुमार का दाहिना कान कट गया जबकि दुर्जनपुर के रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों सिरौलीगौसपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया इसके पश्चात वहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है  राजेंद्र कुमार की ओर से पुलिस ने मारपीट धमकी बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि  एक पक्ष का मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि दूसरे पक्ष  को गांव वालों ने मारा है उसका मुकदमा बाद में दर्ज किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.