diwali horizontal

सेनानियों शहीदों की कुर्बानी का करें बखान

0 200

सुल्तानपुर : जिले के दुबेपुर ब्लॉक मुख्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों के सम्मान समारोह में आश्रित जीतेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सेनानियों शहीदों की कुर्बानी को याद रखें, उनका बखान करें। जिससे अगली पीढ़ी को देशभक्ति के प्रति प्रेरणा मिले। यह कार्यक्रम चैरी चैरा कांड शताब्दी वर्ष पर आयोजित था। एडीओ अविनाश श्रीवास्तव ने चैरी चैरा कांड के बारे में बताते हुए कहा कि यह देशप्रेम की पराकाष्ठा के कारण हुआ। इसी जुनून से हमे आजादी मिली। बीडीओ एपी सिंह के संयोजन में चार सेनानी परिवारीजनों को अंग वस्त्रम व सम्मान पत्र के साथ माल्यार्पण किया गया। इनमें पल्हीपुर के जीतेन्द्र श्रीवास्तव, कटावां के नरेंद्र मिश्र, ग्रिजेश त्रिपाठी व कुलदीप सिंह दिखौली शामिल रहे। ब्लॉक सभागार में एडीओ मंनोज पाण्डेय, इशरत रोमेल, हैदर अब्बास, अवधेश यादव, सहित सभी पंचायत कर्मी सहकारिता कर्मी व अनिल रावत मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.