diwali horizontal

उत्तर रेलवे सवारी डिब्बा कारखाना में लगी आग

0 235

दमकल की आठ गाडिय़ां पहुंची

लखनऊ :  राजधानी में गुरुवार शाम को एक बार फि र दिखाया आग ने अपना कहर। आलमबाग कोतवाली इलाके में उत्तर रेलवे के सवारी डिब्बा कारखाना आलमबाग में भीषण आग लग गई। आनन-फानन पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सवारी डिब्बा कारखाना में पुराने कबाड़ में गुरुवार को लगी भीषण आग। आग की लपटें इतनी भयावाह थी की देखते-देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। आगे लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है।

 

पुलिस ने बताया कि मौके पर दमकल की आठ गाडिय़ां पहुंची है। काबू पाने की कोशिश की जा रही है। कोतवाली के पीछे ही कैरिज वर्कशाप के आग लगी है। आस-पास लगे झाडिय़ा में भी आग लग गई। धुआं और गर्म लपटों के कारण वहां रह रहे स्थानीय लोग घरों से बाहर निकलने लगे। मौके पर फायर सर्विस के अधिकरियों के अलवा रेलवे के अधिकारी और पुलिस विभाग के आलाधिकारी पहुंचे। घटना के कारणों की जानकारी देर रात तक की जा रही थी। बताया जा रहा है कि जांच के बाद सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.