diwali horizontal

कांग्रेस कमेटी उन्नाव द्वारा जन संवाद कार्यक्रम अंतर्गत बैठक सम्पन्न

0 197

उन्नाव :  शहर कांग्रेस कमेटी उन्नाव द्वारा जन संवाद कार्यक्रम अंतर्गत पूरन नगर मे बैठक सम्पन्न हुयी, जिसका आयोजन प्रवीन कुमार पांडेय ने किया, बैठक की अध्यक्षता करते हुये शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं कांग्रेस पार्टी ही है जिसने किसानों, मजदूरों, युवाओं, चाहे मध्यम वर्ग हो सभी के हितों का ख्याल रखा है राजीव रत्न राजवंशी ने कहा कि युवा बेरोजगार और परेशान हैं

 

किसानो को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है प्रदीप अवस्थी ने कहा कि वार्डों में साफ-सफाई नहीं हो रही है जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बैठक का संचालन महासचिव अगम देव सिंह ने किया बैठक में सुशील कुमार बाजपेई, आशुतोष शर्मा,, राजू सिहं चैहान, अजय शंकर, रामप्रसाद राठौर, विजय शंकर पांडे, मुन्नी लाल, मिथिलेश कुमार अवस्थी, आदि लोगों उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.