diwali horizontal

एस पी ने बछरावां थाने का किया निरीक्षण

0 198

 

बछरावां/रायबरेली :  जनपद में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद व आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए आज पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  बछरावां थाने का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने थाने में बन रहे नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया और निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री का भी परीक्षण किया। निर्माण में प्रयुक्त सामग्री मानक के अनुरूप रही। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में माल खाना, रसोई घर में भोजन की गुणवत्ता, कंप्यूटर रूम, अपराध पंजिका व मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्पलाइन के निस्तारित अपराधों की दूरभाष द्वारा जानकारी भी प्राप्त की गयी।

 

इसके साथ ही साथ बछरावां थाने के पुलिसकर्मियों की परेड भी करवाई। वही चौकीदारों से उनकी समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर आगामी पंचायत चुनाव को लेकर वार्ता की और उनकी ग्राम सभाओं के अंदर मौजूद अराजक तत्वों की जानकारी भी ली गई। वहीं चौकीदारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इसी के साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकीदारों को अतिशीघ्र एक एक पगड़ी व साइकिल देने की भी घोषणा की गई। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह व थुलेण्डी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल सिंह व महिला कांस्टेबल सहित समस्त स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.