
ऊँचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सूची खरौली मार्ग पर स्थित लखपेड़ाबाग में बीती रात अज्ञात कारणों से पान की गुमटी में आग लग गई ,और जब तक स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा हजारों कीमत का सामान जलकर खाक हो चुका था।भुक्तभोगी ने कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर भी दी है।
क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी अनूप चौरसिया जिसकी लखपेड़ाबाग में पान की गुमटी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है शनिवार की शाम वो दुकान बंद करके घर चला गया तभी रात में पड़ोसी द्वारा उसे दुकान में आग लगने की सूचना मिली जब वो दुकान पर पहुंचा तो दुकान में रखा हजारों कीमत का सामान जलकर खाक हो चुका था।भुक्तभोगी दुकानदार ने 50 हजार रुपये के नुकसान की आशंका जताते हुए कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।