diwali horizontal

लड़कियों को विभिन्न विमारियों से बचाव की विधि बताये गये

0 234

देवा बाराबंकी : बरेठी स्थित महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज में महिलाओं व बालिकाओं में होने वाली विभिन्न विमारियों से बचाव से सम्बंधित पीएनजी प्रोजेक्टर्स गैम्बल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक कुशमा राजपूत ने उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि हम सभी को अपने शरीर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की नितान्त आवश्यकता है

यदि हमने किसी तरह की लापरवाही करते हैं तो उसका परिणाम बहुत ही हानिकारक होगा जिससे हमारे शरीर में अनेकों तरह की बीमारियां फैल जायेगी।इसलिए सभी बालिकाओं को सुरक्षा की दृष्टि से सेनेटरी पैड को इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।  उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा ज्योति, शालू,शालिनी ,कोमल,स्नेहा, जूली, शिवानी,अमिता, सैय्यद जोया खातून,वंदना फिजा अली आदि ने सहभागिता किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.