diwali horizontal

भण्डारे में जायरीनो ने किया   प्रसाद ग्रहण

0 217

 

जगदीशपुर अमेठी : हर साल की तरह इस साल भी हजरत जलाल अशरफ रहमतुल्लाह अलैह का वार्षिक उर्स  बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ।जगदीशपुर विकास खण्ड स्थित माहेमऊ में हजरत जलाल अशरफ रहमतुल्लाह अलैह का वार्षिक उर्स बड़े ही धूमधाम के साथ हजरत सय्यद मेराज अशरफ अशरफुल जिलानी जायस शरीफ की सरपरस्ती में मनाया गया ।

उर्स के मौके पर सुबह बाद नमाजे फजर कुरानखानी और जलसे का आयोजन किया गया बाद नमाजे ईशा कव्वाली का प्रोग्राम किया गया जहाँ जनपद व गैर जनपद से आए हुए कव्वालों ने अपनी कव्वाली से पूरी रात्रि लोगों को वाहवाही करने पर मजबूर कर दिया ।वहीं विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया जहाँ सभी समुदाय के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।इस मौके पर चार नम्बर वार्ड से भावी जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद जहीर उर्फ कल्लू नाऊ प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इसराक  सोनू कोटेदार महमूद शान मोहम्मद रिजवान खान शकील अहमद नौशाद अहमद बब्लू खान तबरेज अहमद राजेश कुमार रमेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.