diwali horizontal

पांच लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप

0 175

ऊँचाहार/रायबरेली  : कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी महिला ने गांव के ही पांच लोगों पर पूरे परिवार के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गांव निवासी कल्लू देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि रविवार की सुबह पड़ोस के पांच लोगों ने मामूली कहासुनी में हमारी बुआ, चाची व अन्य परिवारीजनों को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है।पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग है। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है हल्का दरोगा को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.