diwali horizontal

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 185 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

0 183

ऊंचाहार /रायबरेली  :  मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में क्षेत्र के 185 मरीजों को आरोग्य का वरदान मिला। ग्रामीण क्षेत्रों के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 77 लोगों की कोरोना जांच भी की गई। साथ ही आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।

क्षेत्र के प्रहलादपुर, अरखा, किशुनदासपुर, बाबूगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।  सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर एम के शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आए 185 लोगों की सेहत की जांच की गई। तथा 179 मरीजों को लाभान्वित भी किया गया है। जिसमें बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सम्मिलित है। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया। एंटीजन किट के माध्यम से हेल्प डेस्क में आए 77 लोगों की कोरोना जांच भी की गई। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में परिवार नियोजन के बारे में लोगों को सलाह व जानकारी दी गई। तथा परिवार नियोजन के साधनों का भी वितरण किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.