diwali horizontal

तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

0 191

बाराबंकी :  थाना सतरिख क्षेत्र में एक शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक यह बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगा हुआ था। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा के अनुसार, मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सतरिख क्षेत्र में एक शातिर बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिये लगा हुआ है। सूचना मिलते ही बृजेश कुमार वर्मा के आदेश पर उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, कां. बृजनाथ द्विवेदी, सूरज जायसवाल ग्राम छत्रपालन पुलिया पहुंचकर बदमाश का इंतजार करने लगे।

कुछ देर के बाद एक आदमी वहां से गुजरता दिखायी पड़ा तो पुलिस ने उसे रोक कर पूछतांछ की पुलिस के पूछतांछ पर वह घबड़ा गया तभी पुलिस को शक हुआ उसको पकड़ लिया और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस की पूछतांछ पर उसने अपना नाम अखिलेश उर्फ कृष्णा उर्फ क्रिश पुत्र भग्गन निवासी ग्राम भनौली थाना सतरिख बताया। थाना प्रभारी का कहना है कि अखिलेश के ऊपर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं और कई बार जेल जा चुका है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी जो मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने अखिलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.